Followers

Tuesday, July 2, 2024

आज का संदेश

 आज का संदेश 


         सही समय पर सही निर्णय नहीं ले पाना भी किसी व्यक्ति के असफल होने का एक प्रमुख कारण होता है।आपके निर्णय सही हो पर इससे महत्वपूर्ण ये है कि उस निर्णय लेने का समय भी सही होना चाहिए। व्यक्ति स्वयं अनिर्णय की स्थिति में रहकर अपना अहित कर बैठता है। 


      स्वयं के ऊपर एक क्षण के लिए भी नकारात्मकता को हावी ना होने दें। अनिर्णय की स्थिति में फँसे व्यक्ति की स्थिति बीच मझधार में फँसे उस नाविक के ही समान हो जाती है, जिसका बहुत समय उचित और अनुचित मार्ग के निर्धारण में ही निकल जाता है। 


       अनिर्णय की स्थिति ही अनुचित मार्ग पर भटकाव एवं असफलता का कारण बनती है।  जीवन में सफल होने के लिए तीन बातें अति आवश्यक हैं, सही फैसले लें, साहसी फैसले लें और सही समय पर फैसले लें।


No comments:

Post a Comment