Followers

Saturday, July 6, 2024

आज का संदेश

आज का संदेश      


         सत्य यही है कि आप यहां वस्तुओं के मालिक नहीं हैं, श्रीकृष्ण इन सब वस्तुओं का मालिक है। आप यहां अतिथि बनकर आए हैं अतिथि बनकर रहें और जैसे अतिथि धर्मशाला छोड़कर चला जाता है, उसे कोई दुख नहीं होता। 


          आप भी यहाँ संसार में अतिथि बनकर रहें, तो संसार छोड़कर जाते समय आपको भी दुख नहीं होगा। कभी भी घमंड ना करें कि यह संसार मेरा है, इस संसार की सारी वस्तुएं मेरी है यह मेरा परिवार है, यह मेरा धन दौलत है, ऐसा कुछ नहीं है, 


         यहां तो शरीर अपना नहीं है वह भी हमें परमात्मा ने हमारे माता-पिता के द्वारा दिया है, फिर हम किस चीज से उम्मीद कर रहे हैं हमें सब चीज पर छोड़नी पड़ेगी इसलिए अपनी जिंदगी को खराब ना करें, जीवन भर टेंशन में ना रहे जितना मिल रहा है उसमें खुश रहे, अच्छे से जिए जब तक है वस्तुओं का प्रयोग करें जो नहीं है उसके बारे में ज्यादा चिंता ना करें।



No comments:

Post a Comment